कपड़ा बैंक का App को नगर भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने किया Grand launching

वंशीधर नगर शहीद आशीष तिवारी सर्मिपत गढ़वा चल रहे निशुल्क कपड़ा बैंक का सुनहरा व इतिहासिक दिन मंगलवार कपड़ा बैंक एप को प्ले स्टोर पर कपड़ा बैंक का लॉन्च स्थानीय विधायक भानू प्रताप शाही व गढ़वा नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर शौकत खान गूगल एकेडमिक के डायरेक्टर अखिलेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से प्ले स्टोर में जाकर डाऊनलोड कर शुभारंभ किया गया। कपड़ा बैंक एप को गूगल एकेडेमिक के डायरेक्टर अखिलेश प्रसाद ने शौकत खान के कार्यो को देख कर उन्हें  गिफ्ट किया हैं। विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि अखिलेश प्रसाद के द्वारा जो एप  बनाया गया हैं और कपड़ा बैंक वह फ्री में गिफ्ट दिया हैं। हम अखिलेश कुमार को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे गढ़वा जिला क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं। श्री शाही ने कहा कि शौकत खान  गरीबों के लिए निश्वार्थ भावना से कपडा बैंक,सतु बैंक,चावल बैंक पुस्तक बैंक खोलकर गरीबों का सेवा कर रहे हैं। आज समय में बहुत बड़ी चीज हैं। उन्होंने कहा कि पूरे पलामू प्रमंडल में आज के समय कोई व्यक्ति नही हैं जो गरीबों के बीच जाकर निश्वार्थ भावना से सेवा कर रहे हैं। मैं खुसी महसूस कर रहे हैं विधायक श्री शाही ने कहा कि शौकत खान जैसे महान व्यक्ति को राज्य स्तर पर पहचान मिले। मेरा हमेसा कोशिश रहेगा। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर जैसे शहर में शौकत खान के किए गए कार्य के बारे में मैं जानकारी दूंगा और उनसे मिलवा लूंगा। विधायक श्री शाही ने कहा कि शौकत खान के बारे में सरकार क्या सहयोग करेगी मैं इस बिंदु पर भी मुख्यमंत्री से बात करूंगा कपड़ा बैंक के ऐप के माध्यम से पूरे देश के लोग ही नहीं पूरे दुनिया के लोग देखेंगे और कपड़ा बैंक सहयोग करने के ज्यादा से ज्यादा संख्या बढ़ेगी ।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विभूति भूषण चौबे शहर अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक सेठ नगर Google एकेडमी डायरेक्टर अखिलेश कुमार सही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।