मृतक दलित परिवार के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

माझिआव: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित हरिजन टोला में महादलित परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने सूचना पाकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने मृतक के घर जाकर उसकी पत्नी और बच्चों से मिल ₹5000 नगद सहायता राशि दिए और उन्होंने कहा कि मृतक के बच्चों का कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन एवं ₹50000 विधायक तथा मृतक की पत्नी पार्वती कुंवर  को  रेफरल अस्पताल माझिआव मैं नौकरी देने की बात कही मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी जिला 20 सूत्री सदस्य अर्जुन दास संजय सिंह संजय कमलापुरी सचिता सिंह एवं धनंजय सिंह इत्यादि उपस्थित थे