आज शहादत दिवस पर निशुल्क चावल बैंक सीजन 2 कि हुई शुभारंभ

शहीद आशिष तिवारी की शहादत दिवस पर गरीबों का निशुल्क चावल बैंक - सीजन 2 का शुभारंभ

गढ़वा।  गुरुवार को निशुल्क चावल बैंक की उद्घाटन दिन के 12 बजे किया गया । इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता थे बालिका उच्च विद्यालय की 50 छात्राएं । सभी छात्राओं के साथ अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान ने संयुक्त रूप से फिता काटकर उद्घाटन किये।  वहीं आएं हुए ग्रामीणों के बीच छात्राओं ने दो दो किलो चावल निशुल्क वितरण किया ।मुख्य अतिथि के रूप में आएं छात्राओं ने प्रेस को बताया कि आज हम लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन में शामिल हुआ क्योंकि आज हम लोग मुख्य अतिथि बनें है जो हम लोगों के लिए गर्व की बात है और शौकत खान ने गरीबों के लिए ऐतिहासिक सेवा देकर गढ़वा जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। हम सभी छात्राएं सभी अभिभावक से अपील करना चाहतीं हुए कि ऐसे अनेक निशुल्क बैंक को चलाने में सहयोगी बने और गढ़वा जिले का नाम देश दुनिया में पहुंचाए
वहीं अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान ने बताया कि मैंने गरीबों के लिए चार चार निशुल्क बैंक शहीद आशिष कुमार तिवारी जी के नाम पर खोलकर लाखों लाख गरीबों को राहत देने में सफल रहे हैं । आज 26 जूलाई को आशिष तिवारी जी कि शहादत दिवस है इस शहादत दिवस पर मैंने निशुल्क चावल बैंक सीजन 2 कि शुभारंभ कि जिसके मुख्य अतिथि के रूप में हर जिले की होनहार 50 छात्राओं ने फिता काटकर उद्घाटन कि जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे गर्व है कि मेरी घर और जिले की बच्चियां मेरे मुहिम में शामिल होकर मेरा हौसला बढ़ाया
पिछले एक वर्ष में 60 हजार से अधिक गरीब जरुरतमंदो को चावल से पेट भरने में कामयाब रहे है वो भी आम सम्मानित दानदाताओं के सहयोग से इस वर्ष भी गरीबों को उनकी जरुरतों कि चिजो से प्रत्येक दिन राहत दि जाएगी 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक छात्राओं से चावल लेकर ग्रामीण महिलाओं एवं बुजुर्ग काफी खुश थे और बच्चियों को दुआएं दे रहे थे। इस अनोखे मुख्य अतिथि को देखने के निशुल्क बैंक के बाहर नेशनल हाईवे पर भीड़ उमड़ पड़ी।