राजन ने मनाया अनोखे जन्मदिन गरीबों के लिए 500 सौ नये कपड़े किया डोनेट

लाखों गरीबों को राहत देने वाला
गरीबों का निशुल्क कपड़ा बैंक
=================
आज 28 जूलाई

आज सावन के पहले दिन हुई नये कपड़ों का बरसात गढ़वा मेन बाजार स्थत रिशभ शू स्टोर के प्रोपराइटर राजन कुमार जी अपने जन्मदिन पर गरीबों के लिए पांच सौ पीस नये कपड़ों को किया कपड़ा बैंक में दान राजन कुमार जी ने कहा कि मैंने पहले ही सोच रखा था कि अपने जन्मदिन पर गरीबों के कुछ अनोखा करना है इसलिए जो पैसा हम पार्टी में खर्च करते थे वो पैसा बचाकर हमने गरीबों के लिए कपड़े खरिदकर शौकत खान जी के कपड़ा बैंक में दान कर दिया और दान करने के बाद जो मुझे खुशी मिली वो खुशी कहीं और नहीं मिल सकता था आज मेरे दान से पांच सौ गरीबों के तन पर कपड़े होगा जो गरीबों के लिए वरदान साबित होगा
अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान ने कहा कि ये अनेक निशुल्क बैंक कोई तिर्थ पवित्र स्थल से कम नहीं अब तक जिले के चार सौ से अधिक लोग इस बैंक में आकर अपना जन्मदिन अपनी शादी की सालगिरह एवं अपने परिजनों की पुन्यतिथी मना चुके हैं जो गढ़वा जिले के लिए एक अच्छी पहल है तभी तो लाखों लाख गरीबों को राहत देने हम सफल रहे हैं
आप लोगों की दि हुई दान सही लोगों के हाथों में पहुंचे यहीं कोशिश हमारी हमेशा से रहतीं हैं

ये सभी अनेक निशुल्क बैंक
गरीबों के बीच प्रत्येक दिन सेवा में समर्पित है 11 बजे से 2 बजे तक 

🙏 शौकत खान 🙏
ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन
ब्रांड एम्बेसडर मिजल्स रुबेला खशरा टीकाकरण अभियान
गरीबों का निशुल्क कपड़ा बैंक
निशुल्क सत्तू बैंक
  निशुल्क चावल बैंक
     निशुल्क पुस्तक बैंक
अलका बजाज गढ़वा झारखंड