कपड़ा बैंक गढ़वा के वाहटसोप ग्रूप ने
एक बार फिर मानवता का मिशाल कायम किया ।
नगर उटांरी थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा ग्राम निवासी कन्हाई राम जो पिछले दो वर्षों से बिमार थे और दाने दाने को मोहताज हो गये इनकी मदद कि गुहार लगाई नगर उटांरी के युवा पत्रकार मित्रों ने जैसे ही कपड़ा बैंक के संचालक शौकत खान को पत्रकार साथियों ने मदद के लिए कहा शौकत खान ने फौरन नगर उटांरी पहुंचकर एक हज़ार रुपए एवं एक वर्ष के लिए राशन कपड़ा उपलब्ध कराया था।
लेकिन आज बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि रविवार की शाम कन्हाई राम की देहांत हो गया। नगर उटांरी में
शौकत खान ने कपड़ा बैंक वाहटसोप ग्रूप में मदद कि गुहार लगाई और फौरन पलामू के एक सम्मानित व्यक्ति ने 5000/- रुपए का गुप्त दान नी शुल्क कपड़ा दें गये। शौकत खान के द्वारा फ़ौरन ये पैसे नगर उटांरी के युवा पत्रकार मित्र उज्ववल विश्वकर्मा जी एवं राशिद अनवर की उपलब्ध कराया गया। नगर उंटारी के युवा पत्रकार के साथ मंटू पांडेय फौरन जाकर कन्हाई राम जी के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए ये पैसे दिए । शौकत खान ने सोसल मीडिया से कन्हैया राम के परिवार के लिए उन्होंने देशवासियों से अपील किया है कि कन्हैया राम को हम लोग तो नहीं बचा पाए मगर कन्हैया राम के परिवार तीन बच्चे हैं उनकी भविष्य बनाएं हम सभी लोग से अपील कर रहे हैं कि कन्हैया राम के परिवार को मदद करें क्योंकि कन्हैया राम की घर की हालत बहुत ही दयनीय है। कन्हैया राम के परिवार को देखगें तो खून का आँशु निकल जाएगा।
आप सभी लोगों को से आग्रह है
कन्हाई राम जी के छोटे-छोटे तीन मासूम बच्चे हैं उनके लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग प्रदान करें और इंसानियत की जान बचाएं।
जिन्दगी की जंग हार गए बीमार कन्हाई राम जी, एक बार फिर मानवता का मिशाल बना कपड़ा बैंक गढ़वा
प्रकाशित तिथि -
July 02, 2018
-----------
रिपोर्टर -Kapda bank