ऐ एसपी गढ़वा एवं शौकत खान ने छात्र छात्राओं के बीच मनाया राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह और 500 सौ तिरंगा किया भेंट

राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह
देश के वीर सपूतों के सम्मान में
आयोजक एवं अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान के द्वारा 4 वर्षों से आयोजित
==================

9 अगस्त गुरुवार
आज राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह कि आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओखरगाडा में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि है ऐ एसपी पी सदन कुमार मुख्य अतिथि को पहुंचते ही छात्र छात्राओं ने ताली बजाकर स्वागत किया वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक शौकत खान ने ऐ एसपी सदन कुमार को राष्ट्रीय तिरंगा भेंट कर इस कार्यक्रम कि शुरुआत की एवं उपस्थित पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं को शौकत खान ने तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया
वहीं शौकत खान ने बताया कि ये कार्यक्रम देश के वीर सपूतों के सम्मान में पिछले चार वर्षों से आयोजित कर रहे हैं 15 अगस्त 26 जनवरी ईद और दिपावली पर ये कार्यक्रम बड़े जोश के साथ मनाया जाता है इस कार्यक्रम में आम नागरिक सहीत जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होते है और ये कार्यक्रम देश ही नहीं देश के बाहर के भी लोग पसंद करते हैं
वहीं मुख्य अतिथि सदन कुमार ने बच्चों को बताया कि राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह शौकत खान ने चलाकर गढ़वा जिले का नाम रौशन किया है आप बच्चों के बीच आने का मकसद यही है कि तिरंगा कि सम्मान सिर्फ़ एक दिन के लिए नहीं है बल्कि देश भक्ति की जज्बा हर पल दिलों में दिखनी चाहिए हम सब चाहें किसी मजहब के है लेकिन उस से पहले हम सब भारतीयो है और देश के लिए समर्पित रहने की जरूरत है
वहीं छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक एवं अतिथिगण और अभिभावक ने एक स्वर में गाया राष्ट्रगान जन-गण-मन अधिनायक के जया हे
राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह कि समापन किया गया वहीं ऐ एसपी ने नवीं कक्षा और दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के कलाश में जाकर एक घंटे मैथ और साइंस पढ़ाया उन्होंने बच्चों के आगे की लछ्य पर चर्चा की उन्होंने कहा कि दशवी के पढ़ाई के साथ ही आगे की लछ्य तय करनी होगी और आप लोग अपने पढ़ाई पर ध्यान देकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं बहुत बच्चें गेस पेपर का सहारा लेते हैं जो सही नहीं है अपने आप की पढ़ाई पर विश्वास होनी चाहिए मैं भी एक सरकारी स्कूल से पढ़कर आज इस मुकाम तक पहुंचा हुं और पढ़ने वाले बच्चों के लिए नोकरी के लिए भटकना नहीं पड़ता है बल्कि नोकरी खुद चलकर उनके पास पहुंचता है ऐ एसपी ने अन्य सब्जेक्ट पर भी चर्चा की बच्चों ने ऐ एसपी पढ़कर बेहद खुशी जाहिर की और फिर से स्कूल में आने की बच्चों ने आग्रह किया ऐ एसपी ने भी बच्चों की आग्रह को स्वीकार किया
इस कार्यक्रम में शामिल थे
स्कूल के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार,प्रिथवी राज वर्मा, पंकज कुमार सिंह, आलोक पांडेय, बलराम, सुनीता कुमारी,अनपुर्णा देवी,मीरा कुमारी रवी, जगरनाथ राम

🙏आयोजक शौकत खान 🙏
ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन &
मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान
गरीबों का अनेक निशुल्क बैंक
अलका बजाज गढ़वा झारखंड