आयुष्मान भारत के उपलक्ष्य में
नगर परिषद गढ़वा के द्वारा
मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया नगर परिषद कार्यालय में
==================
अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर परिषद अध्यक्षा के मार्गदर्शन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में मुख्य अतिथि थे अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पिंकी केसरी उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा पान्डे विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी नगर परिषद के ब्रांड एम्बेसडर शौकत खान ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया
शुभारंभ करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाकर गढ़वा जिले के नागरिकों को संदेश देना चाहते हैं कि आयुष्मान भारत का लाभ जन जन तक पहुंचे और लोगों में जागरूकता आएं अध्यक्षा पिंकी केसरी ने कहा कि नगर परिषद स्वचछता के साथ लोग स्वस्थ भी रहे उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद में रक्तदान शिविर लगाना एक पुनीत कार्य है ब्रांड एम्बेसडर शौकत खान ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद कि जनता नगर परिषद कि स्वछ्ता कार्यक्रम में हर पल सहयोग कर के स्वच्छता में गढ़वा कि एक अच्छी पहचान दिलाई है और आज रक्तदान में लोग खुद से आकर रक्तदान कर रहे हैं गढ़वा के नागरिक बधाई के पात्र हैं
आज रक्तदान करने वालों में है
सी टी मैनेजर नजिबुल्लाह अंसारी वार्ड पार्षद घनश्याम पुर्व वार्ड पार्षद पुनम कास्ंकार बिजय जेनरल स्टोर के विजय केसरी सफाई मेट राज कुमार अरविंद कुमार जय पटवा एवं अभी भी लोग रक्तदान कर रहे हैं 25 से उपर रक्तदान का अनुमान है
इस कार्यक्रम में उपस्थित थे
वार्ड पार्षद रेनू देवी अंजू देवी करीमन बघैल कमला देवी विनोद प्रशाद सी टी मैनेजर मुर्तुजा अंसारी रेड क्रॉस से बिनोद कमलापुरी डॉ पतंजलि कृत्यानंद श्रीवास्तव जैन्टस क्लब के पदाधिकारी नन्द कुमार जी एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे
आयुष्मान भारत के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन नगर परिषद कार्यालय गढ़वा में
प्रकाशित तिथि -
October 14, 2018
-----------
रिपोर्टर -Kapda bank