गढ़वा के युवाओं ने ऐएसपी सदन कुमार जी एवं शौकत खान के साथ मिलकर गरीबों के बीच मनाया अनोखी दिपावली

  गरीबों का अनेक निशुल्क बैंक गढ़वा झारखंड
    **********                   ************

           गढ़वा कि अनोखी दिपावली
           ***********************

दिपावली की रात गरीबों के लिए खुशियां लेकर आई गढ़वा के युवाओं के साथ ऐ एसपी सदन कुमार जी एवं अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान
===================
एक ओर जहां सभी लोग देश में दिवाली की खुशियां मना रहे थे वहीं गढ़वा के युवा पियुष कुमार गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, शुभम् अग्रवाल ने पटाखे नहीं छोड़ने का फैसला लिया और उसी पैसा से गरीबों के लिए मदद करने का फैसला लिया और अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान को फोन पर युवाओं ने मताया की आपकी मुहिम में हम लोग भी शामिल होकर गरीबों को मदद करना चाहते हैं उस पैसे से कम्बल और मिठाई खरिदकर शौकत खान के साथ निकल पड़े खुलें आकाश में जिने वाले लोगों के बीच मुख्य अतिथि और सहयोगी के रूप में थे गढ़वा ऐएसपी सदन कुमार जी इन्होंने गरीबों के बीच अपने हाथों से कम्बल मिठाई बांटकर गरीबों के गले लगाकर दीपावली की बधाई दी ऐएसपी से प्यार पाकर भावुक सारे गरीब लोग भावुक हो गए और पुरी टीम को बधाई दी वहीं शौकत खान ने गढ़वा रेलवे स्टेशन के बाई ओर एक बड़े पेड़ के नीचे रह रहे पचास से अधिक लोगों के बीच कम्बल मिठाई और कपड़े देते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य ही है गरीबों की सेवा करना और ठंड के मौसम में हम लगातार रात में निकल कर गरीबों के बीच कम्बल कपड़ा मिठाई फल बांटते रहते हैं लेकिन आज कि दीपावली इन नौजवानों के नाम है जिन्होंने पटाखे ना जलाकर उस पैसे से कम्बल मिठाई खरीदकर मेरे साथ गरीबों की सेवा में समर्पित है
युवाओं ने कहा कि शौकत खान के कार्यों से प्रेरित होकर मैंने गरीबों संग दिपावली बनाया हम लोगों को बहुत खुशी हो रही है इस तरह की सेवा आगे भी करने की कोशिश करेंगे
अधिवक्ता अशोक पटवा ने कहा कि बच्चों कि कोशिश बहुत सराहनीय है वहीं उपस्थित नारद चौधरी ने कहा कि ऐसा अनोखा दिपावली मैंने पहली बार देखा है
वहीं लक्ष्मन प्रशाद अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे बच्चों ने शौकत खान ने साथ एएसपी सर के साथ मिलकर गरीबों की जो सेवा कि है वो काबिले तारीफ है
इस अनोखी दिपावली में मिडिया मित्र के साथ बहुत सारे ग्रामीण भी उपस्थित थे
कम्बल मिठाई और कपड़ों का वितरण रेलवे स्टेशन गढ़वा से शुरू कि गई बस स्टैंड मझीआंव मोड़ रंका मोड़ एवं अन्य जगहों पर रात नौ बजे से 12 बजे तक घुम घुम कर वितरण किया गया