निःशुल्क सत्तू बैंक सीजन 3 का हुआ समापन समारोह 60 दिनों में 19 हजार राहगीरों ने भरा अपना पेट बिल्कुल निशुल्क

*लाखों गरीबों को राहत देने वाला*
*भारत का एकमात्र अनेक निःशुल्क बैंक*
====================
   *संस्थापक शौकत खान गढ़वा*
**************************
      *सत्तू बैंक सीजन 3*
*का आज हुआ समापन समारोह*
*************************

आज 2 जुलाई मंगलवार को निशुल्क सत्तू बैंक सीजन 3 का सफलता पूर्वक 60 दिन पुरे हुए इस सफलता भरें दिन के साथ मौसम में बदलाव को देखते हुए आज निःशुल्क सत्तू बैंक सीजन 3 का विधिवत समापन किया गया इस समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवालाल श्रीवास्तव एवं गढ़वा के वरिष्ठ अधिवक्ता बुल्लू बाबू अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान लायन डॉ बरनवाल लायन रघुवीर प्रसाद कश्यप सभी अतिथियों को शौकत खान ने बुके देकर सम्मानित किया और अतिथियों ने राहगीरों को अपने हाथों से सत्तू पिलाकर सत्तू बैंक सीजन का समापन किया
लायंस विशाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवालाल ने बताया कि इस तपती गर्मी में राहगीरों को निशुल्क सत्तू पिलाकर शौकत खान ने ऐतिहासिक कार्य के समाज को एक अच्छा संदेश दिया है गढ़वा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता बुल्लू बाबू ने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा किसी को देखना है तो गढ़वा आइए और शौकत खान की निःशुल्क बैंक को देखिए आज की भागदौड़ जिन्दगी में शौकत खान ने जो गरीबों की सेवा कर के देश दुनिया को दिखाया है ऐसे शख्सियत को हम नमन करते हैं और वादा करते हैं इनके हर नेक कार्यो में हम सबसे आगे खड़े रहेंगे वहीं अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान ने बताया कि सत्तू बैंक सीजन 3 का समापन के साथ 60 दिनों में 19 हजार से अधिक राहगीरों को पेट भरने में सफल रहे हैं और आज सत्तू बैंक का तीसरा वर्ष भी पुरा हुआ तीन वर्षों में 60 हजार से अधिक राहगीरों को पेट भरने में कामयाब रहे हैं शौकत खान और  इस सफलता के सही हकदार हैं हमारे सम्मानित आम दानदाता और सहयोगी लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बुल्लू बाबू, अलका बजाज गढ़वा, और सबसे बड़े god gifted सहयोगी है हमारे सम्मानित मिडिया मित्र आज मिडिया मित्र का खबर का ही असर है कि देश दुनिया में गढ़वा की एक नई पहचान मिली है अनेक निःशुल्क बैंक को भी हम आप सभी को हृदय से आभार व्यक्त करते हैं


*🙏शौकत खान🙏*
*ब्रांड एंबेसडर* नगर परिषद गढ़वा
*ब्रांड एंबेसडर* स्वास्थ्य विभाग गढ़वा
*निःशुल्क कपड़ा बैंक*
            *निःशुल्क सत्तू बैंक*
*निःशुल्क चावल बैंक*
           *निःशुल्क पुस्तक बैंक*
*गरीबों के बीच प्रत्येक दिन सेवा*

*अलका बजाज गढ़वा झारखंड*
     ☎ *9431188986*