दिल्ली में झारखंड रत्न से नवाजे गए अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान

झारखंड रत्न से सम्मानित
*********************

अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान 28 फरवरी 2020 शुक्रवार की शाम दिल्ली के गालिब एकेडमी हजरत निजामुद्दीन औलिया के सभागार में 21 वां झारखंड रत्न 2020 से सम्मानित किए गए
सर्व धर्म समभाव लोक सेवा समिति के देश भर से आये पदाधिकारी  एवं अध्यक्ष नौशाद खान ने संयुक्त रूप से शौकत खान को झारखंड रत्न से नवाजा और सर्व धर्म समभाव के पदाधिकारियों ने लोगों को संदेश देते हुए बताया कि शौकत खान एक छोटे शहर से आते है लेकिन इनकी सेवा करने की सोच और जूनून देश विदेश तक कपडा बैंक की पहचान बनी और झारखंड के लिए गर्व की बात है कि कपडा बैंक की शुरुआत और शौकत खान की ये नयी आइडिया की निजाद गढवा से हुई और इनकी प्रेरणा से देश भर में अब कपडा बैंक खोलकर लोग गरीबों की सेवा कर रहे है
शौकत खान चार वर्षा से प्रतिदिन मानवता की सेवा करते हैं और अब तक चार लाख से अधिक गरीबों की सेवा निस्वार्थ होकर बिना कोई चंदा कोई एनजीओ बनाएं कई निशुल्क बैंक खोलकर गरीबों की सेवा करते हैं ये झारखंड के लिए गर्व की बात है इसलिए आज हमने शौकत खान को झारखंड रत्न से नवाज रहें है

अनेक निशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान ने झारखंड रत्न से सम्मानित होने पर बताया ये झारखंड रत्न मेरे दानदाताओं को समर्पित है ये झारखंड रत्न हमारें सभी मिडिया मित्रों को समर्पित है ये झारखंड रत्न गरीबों की दुआओं को समर्पित हैं मैं तो एक साधारण सा सरल व्यक्ति हूँ और देश सेवा के लिए समर्पित हुं और हमारी जीवन की एक एक पल गरीबों के लिए समर्पित हैं शौकत खान ने बताया कि आज दिल्ली में झारखंड रत्न से नवाजें गये हैं अब तक चार वर्षों में सैकड़ों आवार्ड से हम नवाजें जा चुके है जैसे गढवा जिले में जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन एवं अन्य संस्थानों के द्वारा सम्मानित हो चुके है पलामू मे डीआईजी सर के हाथो बेस्ट पलामू प्रमंडलीय आवार्ड, स्वछता पर जिला स्तरीय आवार्ड एवं  झारखंड विधानसभा में नेशनल आवार्ड 2018 से और रांची में लायन्स इंटरनेटनेशनल आवार्ड 2019 से भी सम्मानित होने का सौभाग्य हुआ है मुझे