गरीबों का निशुल्क कपड़ा बैंक
अब तक लाखों गरीबों को राहत
=================
आज 17 मई गुरुवार
कपड़ा बैंक के संचालक शौकत खान आज भवनाथपुर के दौरा पर थे जैसे ही पहाड़ी इलाका मे पहुंचे कुछ महिलाएं और बच्चे जंगल से लकड़ी लाते हुए दिखे और प्यास से परिशान थे मैंने अपनी कार उनके नजदीक लेकर गया मेरी धर्म पत्नी रुबी खान गाड़ी से उतरकर सभी को ठंडा पानी पिलाई साथ ही हम दोनों पति पत्नी सभी को गमछे दिये और शौकत खान ने ग्रामीणों को हाथ जोडकर जंगल एवं पेड़ पौधों को बचाने की आग्रह किया ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग जंगल नही काटते हैं सुखा हुआ लकड़ी चुनकर घर के लिए लाते हैं उसी से घर में खाना बनाते हैं
शौकत खान ने कहा कि भारत सरकार गरीबों को गैस चुल्हा सलैंडर गैस भी दे रही हैं आप लोग उसे ले किसी वजह से नहीं मिल पा रहा है तो मुझे खबर करें हम जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह कर के आप लोगों गैस कनेक्शन उपलब्ध कराऐंगे
बहुत सारे बात चित कर ग्रामीण महिलाएं काफी खुश दिखने लगीं और दुआएं देने लगी और वादा कि के जंगल को बचाऐगे हम लोग
🙏शौकत खान 🙏
ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन
गरीबों का निशुल्क कपड़ा बैंक
निशुल्क सत्तू बैंक
निशुल्क चावल बैंक
निशुल्क पुस्तक बैंक
अलका बजाज गढ़वा झारखंड