अधिवक्ता ने माता जी कि पुन्यतिथी पर किया दान

गरीबों का निशुल्क कपड़ा बैंक
लाखों गरीबों को राहत देने वाला
गढ़वा जीला का निशुल्क बैंक
===============
अधिवक्ता ने अपनी माता जी कि तीसरी पुन्यतिथी पर कपड़ा बैंक को अनेक चिजे किया दान
===============

गढ़वा । शहर के राकी मुहल्ला स्थित राम लखन प्रसाद का पुत्र अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद के द्वारा लगातार 3 वर्षों से अपनी माता स्वर्गीय शुगा देवी की पुण्यतिथि 10 मई को अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर गरीबों का निशुल्क कपड़ा बैंक के संचालक शौकत खान को गरीब ,असहाय, असमर्थ बच्चे ,बूढ़े ,महिला और पुरुषों को भीषण गर्मी को देखते हुए 20 किलो सत्तू ,50 गमछा ,100 कॉपियां एवं 10 पैकेट पेंसिल गुरुवार को अपने आवास पर अपनी माता को पुष्पांजलि अर्पित कर सेवा भाव के तौर पर दान किया । अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अपनी मां की पुण्यतिथि पर इस प्रकार से गरीबों को सेवा करने से माता की आत्मा को काफी शांति मिलती है। इतना ही नहीं आज ही के दिन शहर के प्रत्येक चौक चौराहों पर रह रहे गरीब गुरबों को निशुल्क भरपेट भोजन भी अपने घर के सारे सदस्यों के साथ मिलकर करवाते हैं । मौके पर समाजसेवी शौकत खान ने कहा कि अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद के द्वारा गरीबों को निःस्वार्थ भाव से अपनी माता की पुण्यतिथि पर सेवा करना निश्चित रूप से उनकी माता की आत्मा को काफी शांति मिलती होगी और हमारी ओर से भी भगवान से अपार दुआ है कि ऐसे कार्य करने से इनकी माता की आत्मा को और शांति मिले और इनके घर के सभी सदस्यों को भगवान सहन क्षमता प्रदान करें। मौके पर अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद के अलावे पिता रामलखन प्रसाद ,भाई रामशंकर प्रसाद, सुनील कुमार ,मनोज कुमार, मनोज सिन्हा, अनिल कुमार ,संदीप कुमार ,पंकज कुमार, अशोक पटवा ,विनय कुमार पाल ,संतोष पंडित, सतनारायण सहित घर के सभी सदस्य मौजूद थे।